गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

श्रीनगर। गौ कथा वाचक गोपाल मणि महाराज ने कहा कि चीन की चाल के कारण आज भारत में गायों की मौत हो रही है। लंपी वायरस चीन की एक चाल है, जिसके कारण हिन्दुओं की पूजनीय गौ माता मर रही है। इस मामले में उन्होंने भारत सरकार से जांच करने की मांग की है।
श्रीनगर पहुंचे गोपाल मणि महाराज ने कहा कि भारत में राजस्थान और गुजरात के दो अस्पतालों में पंच गव्य पिलाया गया। जिससे इन दोनों अस्पतालों में कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। जिससे अब चीन साजिश करके भारत की गायों को मारने की चाल रच रहा है। उसके द्वारा फैलाए गए कोविड की तरह लंपी वायरस अब इतनी बड़ी हानि देश में कर रहा है। गोपाल मणि महाराज ने कहा कि अब देश की एजुकेशनल पॉलिसी को बदलने की जरूरत है। बच्चों को पढ़ाया जा रहा है कि गाय एक जानवर है, लेकिन भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्वरूप माना गया है। इसकी पुष्टि भारतीय वेद से लेकर पुराण करते हैं। उन्होंने कहा हिमाचल और उत्तराखंड ने अध्यादेश जारी करते हुए गौ को माता माना है। जिसे भारतीय संसद को भी मनना चाहिए. इसके लिए वे पूर्व में 28 राज्यों में आंदोलन कर चुके हैं। जबकि तीन बार दिल्ली में भी धरना दिया है। उन्होंने कहा अब जरूरत है कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *