वरिष्ठ नागरिक संगठन की गतिविधियों को संचालित करने को दो लाख का चेक दिया

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के निजी आवास ऋषिकेश में आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन, ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया स इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से वरिष्ठ नागरिक संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए दो लाख का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा समय-समय पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के लिए हर प्रकार से सहायता की जाती हैस उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की गतिविधियां सामाजिक शैक्षणिक कार्यों को संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दो लाख रुपए का चेक दिया गया है स उन्होंने इसके लिए श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिक समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन के अनुभव का लाभ समाज हित में किया जाना चाहिए और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन निरंतर इस कार्य में सक्रिय होकर कर रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, महासचिव नरेश चंद भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरीशानंद शर्मा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, नरेश कुमार गर्ग आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।