आप के सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के लिए मंत्र

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा में जीत के लिए आम आदमी पार्टी पुरजोर कोशिश में लगी है। शुक्रवार को आप पार्टी उत्तराखंड सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मंत्र दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को हरिद्वार मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में दिल्ली जंगपुरा विधायक एवं आप पार्टी उत्तराखंड सह प्रभारी प्रवीन कुमार देशमुख ने कार्यकर्ताओें को एकजुट होने को कहा। उन्होंने कहा कि अब पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। लिहाजा चुनावों के लिए एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में काम होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में सफलता के लिए टिप्स दिए। कहा कि उत्तराखंड को 21 साल से बेहाल बनाने के लिए भाजपा-कांग्रेस बराबर जिम्मेदार हैं। राज्य में रोजगार के साधन सीमित हैं। रोजगार की तलाश में लोग पलायन करने का मजबूर हैं। स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं। पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी राजे सिंह नेगी ने उत्तराखंड के सह प्रभारी का अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, मनमोहन नेगी, अजय रावत, अभिषेक थापा, संदीप शर्मा प्रभात झा, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *