यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण में विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा गैरसैंण में हो रहे आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए भराड़ीसैंण पहुंचकर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विद्युत  आपूर्ति की उचित व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक के साथ निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता एस .एन .वर्मा, अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *