श्रमिक आंदोलन की आड़ में उपद्रव, 10 लोग गिरफ्तार

देहरादून। सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों के प्रदर्शन की आड़ में कुछ उपद्रवियों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस मामले में सेलाकुई थाने में दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में ऑपरेशन प्रहार के तहत उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को डिस्कन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन किया जा रहा था। जिसकी आड़ में कुछ उपद्रवियों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पत्थर बाजी की गई। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने निर्देशित किया। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2 के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सहसपुर, थाना सेलाकुई ,कोतवाली सहसपुर की संयुक्त टीम निकाली गई। इसी क्रम में 16 मई को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा एक राय और संगठित होकर कंपनियों और मोहल्लों में जाकर कंपनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भड़काया। जिसके बाद उन्हें जबरदस्ती पत्थरबाजी करने के लिए कहा। इस दौरान कुछ लोग मारपीट करने पर भी उतारू हो रहे थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार को को श्रमिक आंदोलन मे पत्थरबाजी की घटना हो चुकी है। जिस संबंध में थाना सेलाकुई पर आभियोग पंजीकृत किए गए हैं। गिरफ्तार सभी व्यक्ति एकराय और संगठित होकर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग और किसी प्रकार का संज्ञेय अपराध कर सकते थे। किसी प्रकार का सज्ञेय अपराध होने से रोकने के लिए उपरोक्त सभी व्यक्तियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उपद्रवियों को कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *