गंगोत्री धाम के बेस कैंप हर्षिल थाने की ज़िम्मेदारी अब अजय शाह के कंधो पर

थाना हर्षिल के नवनियुक्त एस0ओ0 ने ली अधीनस्थ कर्मचारियो के साथ विचार विमर्श कर
आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए |
रविवार 25 सितंबरको थाना हर्षिल के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अजय शाह द्वारा समस्त थाना स्टाफ, अधिकारी/ कर्मचारी गणों के साथ बैठक की गयी l बैठक में उनके द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी गणों की व्यक्तिगत समस्या के बारे में पूछा गया तथा उनके निदान हेतु आश्वसन दिया गया तथा वर्तमान मे चल रहे यात्रा सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था ड्यूटी व शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं आगामी प्रस्तावित मेले के संबंध में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए