लकड़ी तस्कर ढिकुली से काट ले गए चंदन के दो पेड़

नैनीताल। रामनगर में रात में ढिकुली में बेखौफ लकड़ी तस्करों ने चंदन के दो पेड़ों को काट डाला। सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध लोगों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ढिकुली में मथुरादत्त छिम्वाल के घर के परिसर व सामने सीटीआर की बाहरी सीमा में 15 साल पुराने दो चंदन के पेड़ थे। रात में एक बजे के बाद चंदन तस्कर ने ढिकुली में दो पेड़ों को काट दिया। बेखौफ चोरों ने पहले सीटीआर की सीमा पर हाइवे किनारे लगे चंदन का पेड़ काटा। उसके बाद सामने ही मथुरादत्त छिम्वाल के घर के परिसर में लगे चंदन के पेड़ को भी काट दिया।चोरों ने दोनों पेड़ों को कटर से काटा है। ताज्जूब इस बात का रहा कि आसपास रहने वाले ग्रामीणों को पेड़ कटने के बाद गिरने की आवाज तक नहीं आई। सुबह मथुरा दत्त छिम्वाल को चंदन के दो पेड़ काटकर ले जाने की जानकारी हुई।
मौके पर मिली टहनियों व पेड़ के छिलकों से अंदाजा लगाया जा रहा कि तस्कर ने रात में ही लकड़ी के गिल्टे बनाए हैं। जिन्हें बाइक व किसी अन्य वाहन में ले जाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *