यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया  

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि साधु संत सनातन धर्म की ध्वजा के वाहक हैं। संत निर्मल ह्दय के होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेकर वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।
कनखल स्थित जगद्गुुरु आश्रम पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। महाराज श्री ने भी डिप्टी सीएम को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वामी जी महान संत हैं। महाराज श्री किसी भी प्रकार की भव्यता से दूर रहते हैं। हर समय समाज की चिंता में लगे रहते हैं। ऐसे संत से मिलना उनका सौभाग्य है। वह काफी समय से मिल नहीं पाए थे। इसलिए गुरुवार को महाराज श्री से मिलने के लिए पहुंचे और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद हर संकट का समाधान करता है। साधु-संत गृहस्थ जीवन और अपने परिवार का त्याग कर जीव जगत के कल्याण एवं सेवा में जीवन पर्यंत योगदान देते हैं। महाराज श्री के आशीर्वाद से 2022 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को विजयश्री प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड भंग कर संतों व तीर्थ पुरोहितों का आदर किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही साधु-संतों व तीर्थ पुरोहितों और भारतीय सभ्यता का आदर सत्कार करती है। उनके हितों के लिए हमेशा संघर्ष भी करती है। ताकि उन पर कोई आंच न आए। इस दौरान देवबंद के विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह, अभिषेक कौशिक, जितेंद्र सिंह, विमल कुमार, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैदान से लेकर पहाड़ तक संतों के आशीर्वाद से भगवा लहराएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा को 300 से अधिक सीट मिलेंगी। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *