गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम
देहरादून। सीएम धामी शनिवार को चमोली दौरे पर हैं। यहां सीएम धामी ने गढ़वाल के फेमस गौचर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को धरातल पर उतारने का भी एक सशक्त मंच है।
गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को धरातल पर उतारने का भी एक सशक्त मंच है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे ये मेले पीढ़ियों को आपस में जोड़ते हैं। इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबका साझा दायित्व है। गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को धरातल पर उतारने का भी एक सशक्त मंच है।
सीएम धामी ने कहा हम चाहते हैं कि हमारे युवाओं को अपने ही गाँव और क्षेत्र में रोजगार मिले। कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और हस्तशिल्प के माध्यम से उनकी आय बढ़े तथा उन्हें मजबूरी में अपना घर न छोड़ना पड़े। इसी उद्देश्य से हमने पर्यटन नीति, होमस्टे नीति, फिल्म नीति, सौर स्वरोजगार योजना और अन्य रोजगारपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया है। हम चाहते हैं कि चमोली का ऊनी हस्तशिल्प, यहां की दालें, राजमा, मंडुवा, झंगोरा, शहद और जड़ी-बूटियां केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रहें, बल्कि देश और दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचें. इसी दिशा में हमने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड की शुरुआत की है।
हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार अब तक छह करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। ये केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हमारी मातृशक्ति की मेहनत, आत्मविश्वास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी है।
बता दें कि गौचर मेला लंबे समय से आयोजित होता आ रहा है। किसी जमाने में इसे उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेला माना जाता था।यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती थी।
इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार और खिलाड़ी गौचर पहुंचते थे। इसके साथ ही यहां का कृषि मेला भी देश भर में प्रसिद्ध था। मेले में बीते वर्षों में लाई गई लौकी और मूली की लंबाई देखकर मेला देखने आए लोग अचंभित रह जाते थे। गौचर मेला ऐतिहासिक व्यापारिक मेले के रूप में जाना जाता है। जिसमें जिले को लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते है।
