नेहा जोशी का राजस्थान में भव्य स्वागत

देहरादून/बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी नेहा जोशी का आज बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मरुधरा बीकानेर में स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर आयोजित कॉन्क्लेव में बोलते हुए नेहा ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य युवा मोर्चा करेगा।
इससे पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी की फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत की गई साइकिल रैली को भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधुराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *