रविवार को अंतरराज्यीय सीमाएं हो जाएंगी सील

देहरादून। प्रदेश में सोमवार को होने वाले मतदान में सुरक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ऐसे में रविवार को अंतरराज्यीय सीमाएं सील हो जाएंगी। जहां पुलिस पूरी तरह तैनात रहेगी।
चुनाव के चलते सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी जाती है। इसके लिए नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं 72 घंटे पहले यानी शुक्रवार को सील कर दी गई हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण सुरक्षा के लिए बार्डरों पर सख्ती की गई है। मतदान से 24 घंटे पहले अंतरराज्यीय बार्डर सील कर दिए जाएंगे। जिसमें पुलिस तैनात रहेगी। वहीं नेपाल बार्डर सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *