पत्नी की गोली मारकर हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार

देहरादून। 21 सितंबर की सुबह क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में हुई महिला काजल की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के  पति धीरज पंवार  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पत्नी की ओर से तलाक लेने की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी तनाव में आ गया था। उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई और सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह आरोपी धीरज ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी धीरज पंवार घटना के बाद से मोबाइल बंद कर फरार था।शादी के बाद से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नहीं, बल्कि सहारनपुर स्थित अपनी बीवी के मायके में रह रहा था। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण पुलिस के सामने उसे पकड़ना चुनौती था। 23 सितंबर की रात को आरोपी को क्लेमेनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *