भारतीय नववर्ष को मनाने के पीछे ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक रहस्य

देहरादून। भारतीय विक्रम-संवत् के अनुसार इस चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी 1 अप्रैल को हमारा स्वदेशी नया साल शुरु हो रहा है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थपक व संचालक आशुतोष महाराज का कहना है कि लगभग 2054 वर्ष पूर्व भारत के एक महान सम्राट महाराज विक्रमादित्य ने प्राचीनतम अथवा वैदिक काल-गणना के आधार पर इस संवत् की स्थापना की थी। यह कैलन्डर शुरु से ही 12 माह का था तथा सूर्य और चंद्रमा-दोनों पर आधारित एक सर्वाेत्तम वैज्ञानिक नमूना था। विश्व के सभी कैलन्डरों से पूर्व इस विक्रमी संवत्सर का निर्माण हो गया था। विक्रम संवत् के अनुसार नववर्ष का गणेश चौत्र शुक्ल प्रतिपदा को माना गया है। ब्रह्माण्ड पुराण का वर्णन है कि यही वह दिन है, जब सृष्टि सृजन की लीला शुरु हुई।
भारतीय संवत् के अनुसार चौत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नवीनता की छटा अपने आप ही प्रत्यक्ष हो जाती है। एक नहीं, अनेक युक्तियाँ इस दिन को वर्ष का पहला दिवस घोषित करती हैं। चौत्र शुक्ल के आते-आते कड़कती ठंड के तेवर ढीले पड़ चुके होते हैं। बर्फीली हवाएँ बसन्त की बयार बन जाती हैं। श्री कृष्ण गीता में कहते हैं- ‘समस्त ऋतुओं में मैं बसन्त हूँ।’ चौत्र शुक्ल को इसी सर्वप्रिय, सर्वश्रेष्ठ ऋतुराज का पूरी प्रकृति पर राज हो जाता है। इसी के साथ प्रकृति का कण-कण, नव उमंग, उल्लास और प्रेरणा के संग, अंगड़ाई भर उठता है। यह चेतना, यह जागना, यह गति- यही तो नववर्ष के साक्षी हैं!सामाजिक चेतना- उत्सवमयी! वैसे भी देखा जाए, तो चौत्र नक्षत्र के चमकते ही कश्मीर से लेकर केरल तक, भारत में उत्सवों के नगाड़े बज उठते हैं। इसी दिन नवरात्रों का भी शुभारम्भ होता है और भारतभर में माँ जगदम्बा के जयकारे गूँज उठते हैं। अतः चौत्र शुक्ल पर ही भारत की सामाजिक चेतना नववर्ष में प्रवेश करती है। अध्यात्म बल की धनी! चौत्र शुक्ल प्रतिपदा को ‘शुभ मुहूर्त’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन नक्षत्रों की दशा, स्थिति और प्रभाव उत्तम होता है। चौत्र शुक्ल को विशेष रूप से प्रजापति और सूर्य नामक तरंगों की बरखा होती है। ये सूक्ष्म तरंगें अध्यात्म बल की बहुत धनी और उत्थानकारी हुआ करती हैं। अतः यदि इस शुभ घड़ी में सुसंकल्पों के साथ नए साल में कदम रखा जाए, तो कहना ही क्या! भारतीय संवत् व उसके आधार पर नववर्षाेत्सव का स्वागत हमारे विजयगीतों के सुरों को और सुरीला करेगा। हमारी सांस्कृतिक क्रांति को नई बुलंदियाँ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *