जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश
देहरादून। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने जेनी के आरोपों पर कहा कि जिस मामले में न्यायालय से फैसला हो चुका हो, उस पर अब टीका टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने की कड़ी में यह भाजपा की बौखलाहट है, भाजपा की साजिश है।
हरक ने कहा कि जेनी प्रकरण में सीबीआई जांच, डीएनए जांच हो चुकी है, उस समय भी जेनी ने उन पर आरोप लगाया था। न्यायालय से इस मामले में फैसला आ चुका है।जांच रिपोर्ट को न्यायालय ने अनुमोदन दिया। अब इस पर सवाल उठाना न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति थी तो तभी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जो भी उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रेसकांफ्रेंस में हरक सिंह रावत ने कहा कि जेनी प्रकरण में पहले ही सीबीआई जांच और डीएनए जांच हो चुकी है। उस समय भी जेनी ने उन पर आरोप लगाए थे। मामले की जांच के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया था और जांच रिपोर्ट को अनुमोदन दिया था। ऐसे में अब इस पर सवाल उठाना न्यायालय की अवमानना है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को जांच या उसके निष्कर्षों पर आपत्ति थी तो उसे उसी समय सामने रखना चाहिए था। अब इतने समय बाद इस मामले को फिर क्यों उठाया गया। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट और साजिश करार दिया। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी प्रयास को लेकर वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
