राज्यपाल ने दी फूलदेई लोकपर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंडवासियों को फूल देई/फूल सक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उत्तराखंड सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है और राज्य की अनूठी परंपराएं जीवंत संस्कृति तथा सुंदर लोकपर्व अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। राज्य में लोक पर्व फूलदेई प्रकृति प्रेम तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।