कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने आयोजित किया एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर से संबधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी ने कहा कि, चुनाव आयोग की एस0आई0आर0 प्रक्रिया के कारण प्रदेश में लाखों वोट कट रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारी कोशिश यह है कि, प्रदेश के एक भी मतदाता का नाम न कटे।
प्रशिक्षण शिविर में एस0आई0आर0 के कांग्रेस प्रदेश समन्वयक ने कहा कि, यदि मतदाता और कांग्रेस पार्टी के बी0एल0ए0 सजग रहेंगंे तो किसी भी मतदाता नाम नहीं कट सकता है। उन्होंने ए0एस0डी0डी0 के कारण गलत कटे मतदाताओं और नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म 6 और उसके साथ लगने वाल फार्म 4, नाम कटने की प्रकिया के लिए भरने वाले फार्म 7 की प्रक्रिया , हर दिन उसकी सूची देखने और सुनवाई की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उत्तराखण्ड कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी ने बताया कि, अल्पसंख्यक विभाग एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण याने नोटिस काल में मतदाताओं की मदद के लिए एक कंट्रोल रुम भी खोलेगा। कार्यक्रम में इस दौरान पूर्व विधायक मनोज रावत, पछवादून जिला अध्यक्ष संजय किशोर एवं कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *