विधायक हरबंस कपूर के निधन पर कर्नल कोठियाल ने जताया शोक

देहरादून। बीजेपी के वरिष्ठतम विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर आप के सीएम पद प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने आज उनके आवास पर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। आज सुबह ही कैंट से बीजेपी के वरिष्ट विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरवंश कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन होने के बाद उन्हें श्रद्वांजलि देने के लिए सैकडों लोग उनके आवास पर पहुंचे।
इस दौरान हरबसं कपूर को श्रद्वांजलि देते हुए कर्नल कोठियाल ने बताया कि हरबंस कूपर बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे, जिन्होंने 4 दशकों तक सक्रिय राजनीति की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को हरबंस कपूर के जाने से बहुत बडा नुकसान हुआ है। हरबसं कपूर का अचानक चले जाना बहुत ही दुखद है। उन्हेांने कहा कि 8 बार के विधायक हरबंस कपूर अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे और हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा लगाव था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *