राज्य में लोनिवि के 66 मार्ग भूस्खलन के चलते अवरूद्ध

देहरादून। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आज कुल 52 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 44 मार्ग कल के अवरूद्ध थे अर्थात कुल 96 अवरुद्ध मार्गों में से 30 मार्गों को आज खोल दिया गया है। शेष 66 मार्ग अवरूद्ध है, जिसमें से 0 राष्ट्रीय राजमार्ग, 03 राज्य मार्ग, 05 मुख्य जिला मार्ग, 01 अन्य जिला मार्ग एवं 57 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के अन्तर्गत आज 09 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 53 मार्ग कल अवरूद्ध थे अर्थात कुल 62 अवरुद्ध मार्गाे में से आज 12 मार्गाे को खोल दिया गया है, शेष 50 अवरुद्ध मार्गों को खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। वर्तमान में राज्य राजमार्गों पर 04 मशीने, मुख्य जिला मार्गाे पर 06 मशीने, अन्य जिला मार्गाे पर 01 मशीनें, तथा ग्रामीण मार्गाे पर 61 मशीने, कुल 72 मशीने कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के मार्गाे पर 59 मशीनें लगायी गयी है।
ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत राज्य के अधिकतर जनपदों में विद्युत आपूर्ति सुचारू है। जनपद चम्पावत के 01 ग्राम में वर्षा के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित चल रही है। वर्तमान तक राज्य में कुल 08 ग्रामों में विद्युत बाधित थी। जिसमें से 07 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से सुचारू कर दी गई हैं। शेष 01 ग्रामों में विद्युत आपूर्ति हेतु कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आई आपदा के उपरान्त आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एस.डी.आर.एफ. द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ. रिद्धिम अग्रवाल के दिशा निर्देशन व सेनानायक एस.डी.आर.एफ. मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमों द्वारा रात दिन एक कर सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन को कुशलता से अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *