उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई मांग
Lavc57.107.100
देहरादून। शुक्रवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर कोर्ट में पेश हुई। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक और बड़ा बयान दिया है कि धामी सरकार को गिराने की सियासत चल रही है। इसमें कुछ अंदर के ही लोग हैं।
उर्मिला सनावर ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और दुष्यंत गौतम पर अंकित हत्याकांड में शामिल होने के आरोप लगाए। उनका दावा है कि नार्काे टेस्ट से इन मामलों से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।उर्मिला ने अंकित की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अंकित को सुरेश राठौड़ का नौकर बताया जाता था और उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंककर मार दिया गया था। उन्होंने नार्काे टेस्ट के जरिए इस मामले समेत अन्य हत्याकांडों का पर्दाफाश होने की बात कही।उर्मिला सनावर के इन बयानों के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है। उनके आरोपों और नार्काे टेस्ट की मांग पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
सीबीआई कोर्ट में पेश होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा पेशी में उनसे नार्काे टेस्ट के बारे में एक बार फिर से सोचने को कहा गया। जिसके चलते उन्हें 26 अक्टूबर को फिर से बुलाया गया है। 26 अक्टूबर को इस मामले में दोबारा सुनवाई होगी। इस दौरान उर्मिला सनावर ने कहा वे अंकिता के न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा वे नार्काे टेस्ट के लए तैयार हैं।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा उन्हें सीबीआई पर भरोसा नहीं है। उनका नार्काे टेस्ट मीडिया के सामने होना चाहिए। उन्होंने कहा ये उनकी बड़ी मांग है। वे अपनी मांग पर अडिग हैं। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा उनकी यह मांग पूरी नहीं होती है तो वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगी।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सीएम धामी से मिलने की मांग की। उन्होंने कहा वे सीएम धामी को गुप्त जानकारी देंगी। उन्होंने कहा वायरल ऑडियो को लेकर झूठ बोलने के लिए उन्हें 50 करोड़ के साथ देश छोड़ने का ऑफर दिया जा रहा था। उन्होंने कहा उनके वायरल ऑडियो की फॉरेसिंक रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें इसके ओरिजनल होने की पुष्टि हुई है।अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा राज्य में सरकार गिराने की प्लानिंग चल रही है। इसमें सत्ताधारी लोग ही शामिल हैं। सुरेश राठौर पर भी उर्मिला सनावर ने हमला बोला। उन्होंने कहा अभी हाईवोल्टेज ड्रामा होना बाकी है। उर्मिला सनावर ने कहा सुरेश राठौर ने सारी मीडिया के सामने उन्हें पत्नी माना है, अब वे ड्रामा कर रहे हैं।वहीं, सीबीआई कोर्ट पहुंचे सुरेश राठौर ने कहा वे इस पूरी जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने नार्काे टेस्ट की सहमति जता दी है।
