भारतीय व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून। भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड की ओर से जनपद देहरादून की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आर्य समाज मंदिर, लक्ष्मण चैक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ संगठन के प्रति जिम्मेदारियों और व्यापारी हितों की रक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय मंत्री सुशीला खत्री, उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. समरजीत सिंह और प्रदेश प्रवक्ता एमपी नौटियाल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, व्यापारी एकता और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह चैधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय व्यापार मंडल का ध्येय ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है। संगठन व्यापारियों को एक परिवार मानकर उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है। देहरादून की नई जिला टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता व्यापारियों को एक मंच पर लाना और उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र भारद्वाज, जिला महामंत्री सुमित वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुनील राय, जिला मंत्री अभिजीत नैथानी, अमित अरोड़ा, प्रचार-प्रसार मंत्री दिग्विजय सहित जनपद के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *