बड़ी संख्या में सीमांत क्षेत्र पूर्व सैनिकों ने भाजपा ज्वाइन की

देहरादून। सीमांत क्षेत्र से संख्या में आए पूर्व सैनिकों ने आज भाजपा सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर सभी ने एक स्वर में स्वीकारा कि सैनिक के नाते वे हमेशा से राष्ट्रवादी विचारों के साथ रहे हैं और नई भूमिका में अब औपचारिक रूप से पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।
भाजपा मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत ने धारचूला विधानसभा से आए सभी पूर्व सैनिकों को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में श्री बंसल ने सभी के सम्मान की जिम्मेदारी लेते हुए, राष्ट्रनिर्माण में पार्टी संग जुटने का आह्वाहन किया। वहीं जिक्र किया कि जब जॉइनिंग की ये बात सामने आई, तो हमे लगा कि सैनिक तो हमेशा भाजपा के रहे हैं। उन्होंने वैचारिक एवं मतदाता ने नाते प्रत्येक मौके पर पार्टी का साथ दिया है। लेकिन अब सेना में अपनी सेवा पूरी करने के बाद आप भाजपा के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी करना चाहते हैं, तो इससे बेहतर खुशी की बात हमारे लिए नही हो सकती है।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि आपने सेना में रहकर देश की सेवा की है, अब भाजपा में आकर काम करना भी देश सेवा का नया स्वरूप है। क्योंकि भाजपा ही वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्रभक्ति ही सर्वाेपरि है। इसलिए में विश्वासपूर्वक कह सकती हूं कि आप सही जगह आए हैं। पार्टी आपकी कार्यशैली पार्टी की संगठनात्मक क्षमता को बेहतर करने में उपयोग करेगी।
स्वामी1008 वीरेंद्रानंद महाराज की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने वाले धारचूला से आए पूर्व सैनिकों में कैप्टन भूपाल सिंह रावल, अध्यक्ष गौरव सेनानी संगठन, सू. मेजर, दीवान सिरवाल, सूवेदार पुष्कर वम, सूबेदार धन सिंह, नायब सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार, किशन सिंह रावत, नयन सिंह रौतेला, सम्भू, भूपेन्द सिंह, जगत धामी, कैलाश निह, चन्द्र सिंह, सिपाही किशन सिंह, सडक सिंह गणेश सिंह, नायक, प्रेम बल्भ भट्ट, हवल्दार भूवन चन्द, विनोद सिंह, ह्यात सिह, गजेन्द्र सिंह, रोहित सिंह दोपटी, प्रकाश रावत, पंकज रावत, हवलवार भुवन चंद, कमान सिंह, हरीश मेहता, गोविन्द‌ सिंह, नरेन्द्र सिंह, महेश सिह, उमेद सिंह,डिगर सिंह बोहरा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, सरकार में दायित्वधारी गणेश भंडारी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगथानी, जिला महामंत्री इंदर लूंठी, आशीष गिरी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *