दो परिवारों में विवाद इतना बढ़ा, एक की हृदयघात से मौत
नैनीताल। हंस निवास क्षेत्र में देर रात दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की मामला हाथापाई तक जा पहुचा इस बीच परिवार के लोग ही आपस में झगडने लगे जिसमें हंस निवास मल्लीताल निवासी 48 वर्षीय संजय लाल पुत्र जगदीश लाल के सीने में दर्द होने लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर जा गिरा परिजनों ने उसे उठाने की काफी कोशिस की लेकिन साइन में दर्द के चलते वह नही उठा जिसके बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सोमवार को व्यक्ति के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल धसर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शव को पंचनामा की कार्यवाही की बात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फि़लहाल मौत के कारणों का अभी स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है प्रथम दृष्टि ता हार्टअटैक बताई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वही मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नही आई है तहरीर के आधार पर आगे किंकरवाहि की जायेगी। फिलहाल 2 युवको से पूछताछ की जा रही है।
