महान जादूगर ओ.पी. शर्मा को दी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। जादूगर देवाशीष मंडल ने बताया की उनके निवास स्थान रुद्रपुर में महान जादूगर ओ.पी. शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लगभग पांच दशकों से दर्शकों, जादूगरों एवं कलाकारों के दिलों पर राज करने वाले जादू जगत के महानायक स्वर्गीय ओ. पी. शर्मा 15 अक्टूबर 2022 को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित शोक सभा में जादूगर मृनमोय मंडल, रामकृष्ण कन्नौजिया, प्रदीप शाह, भीष्म देव जायसवाल, दिलीप सरकार, महेन्द्र गंगवार, इदरीस गोला, मंगल विश्वास, बिट्टू ढाली और आशीष चक्रवर्ती आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *