उत्तरकाशी : अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कानूनी जागरूकता

उत्तरकाशी: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार पेन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री दुर्गा शर्मा द्वारा अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका इण्टर काॅलेज उत्तरकाशी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सचिव द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, महिलाओं के महत्वपूर्ण अधिकारों सहित बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है, आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस सम्पूर्ण विश्व में हर वर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है । जिसको मनाने की शुरूआत यूनाइटेड नेशसन्स ने वर्ष 2012 में की थी। हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लड़कियों को समानता का अधिकार देना और उनके विकास के लिये अवसरों को पैदा करना है।
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाकर लोगों को इस बात के लिये जागरूक किया जाता है कि लड़कियों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिये और उन्हें भी लड़कों की तरह बेहतर जीवन जीने का अधिकार है। लड़कियों की कम होती संख्या और समाज में जो लिंग असामनता बढ़ रही है, उसे रोकने के लिये हम अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते है।
जागरूकता कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता जे0पी0 भट्ट एवं लगभग 43 छात्रायें उपस्थित थीं।