अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

हल्द्वानी। अभाविप के कुमाऊं संभाग कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं संघ के सहकार्यवाह मदनदास को कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मदन दास का जन्म अभाविप के स्थापना दिन 9 जुलाई के दिन हुआ। मदनदास मूलतरू महाराष्ट्र के करमाळा गांव, जिला सोलापूर के थे। उच्च शिक्षा हेतु पुणे के प्रसिद्ध बीएमसीसी कॉलेज मे एम कॉम के बाद आई एल एस कॉलेज से गोल्ड मेडल के साथ लॉ किया। बाद में सीए किया। 1964 से मुंबई में अभाविप कार्य प्रारंभ किया। 1966 में अभाविप मुंबई के मंत्री हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कर्णावती राष्ट्रीय अधिवेशन( सन् 1968 ई.) में माननीय मदनदास जी की पूर्णकालिक कार्यकर्ता व पश्चिमांचल क्षेत्रीय संगठन मंत्री के दायित्व की घोषणा हुई। तथा 1970 के तिरुअनंथपुरम अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। 1970 से 1992 तक लगातार 22 वर्ष अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। 1991 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख तथा 1993 में संघ के सह दृ सरकार्यवाह दायित्व का निर्वहन किया। सभा में अभाविप के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दृ बलराम प्रसाद, पूर्व प्रदेश मंत्री- रवि दुर्गपाल, विभाग संगठन मंत्री नैनीताल दृ दीपक रावत, जि़ला सयोजक नैनीताल दृ कौशल बिर्खनी , जिला संगठन मंत्री ईशा बदलवल, प्रांत शोध प्रमुख शिप्रा बसेड़ा, प्रांत स्स्नस् प्रमुख कमलेश भट्ट, नगर मंत्री निखिल सोनकर, छात्र महासंघ अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल- गौरव मठपाल, छात्र संघ उपाध्यक्ष गौरव सम्मल, बरखा जोशी, कंचन जोशी, प्राची, कमला, आलोक, रोहित कांडपाल, अरुण जोशी आदी उपस्तित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *