सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

हल्द्वानी। सखी सहेली ग्रुप द्वारा तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी को महिलाओं ने एक दूसरे को सावन की बधाई दी। सखी सहेली ग्रुप की अध्यक्ष मंजू वाष्र्णेय ने कहा हरियाली तीज हम सभी सुहागन के लिए शुभ संदेश लाती है।
इसी दिन भवान शिव ने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अनेक तरह के गेम्स व हंसते गाते धूम मचाते तरह-तरह के नृत्य करते हुए महिलाओं ने डांडिया भी किया। इस मौके पर सावन क्वीन आशु राठौर, द्वितीय स्थान पर प्रियंका वाष्र्णेय तृतीय स्थान पर मन्ना परगाई रही। महामंत्री सुमन वाष्र्णेय और कोषाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कहा कि हम सब इसी तरह मिलाकर हमेशा कार्य करते रहेंगे। सभी को पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति वार्ष्णेय ने किया कार्यक्रम में संरक्षिका शकुंतला वार्ष्णेय, सुचित्रा जायसवाल, आशा भट्ट, ममता भट्ट, और ग्रुप की सभी सखियं उपस्थित रही सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढकर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *