लोक अदालत का हुआ आयोजन

रूद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया।
सचिव सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह ने अवगत कराया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से संबंधित प्री-लिटिगेशन के कुल 38 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 18,62,880 समझौता राशि वसूल की गई। उन्होंने बताया कि मा. जिला जज की पीठ द्वारा 01 वाद निस्तारण कर 8,50,000 समझौता राशि वसूली की गई। सिविल जज (जू.डि.) अनुराग त्रिपाठी की पीठ द्वारा कुल 54 वादों का निस्तारण करते हुए 9,69,500 समझौता राशि वसूल की गई तथा बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में सिविल जज (जू.डि.) रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ द्वारा कुल 16 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल 5,51,500 समझौता राशि वसूल की गई। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं पीएलवीगण द्वारा सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *