भाजपा ने किया कांग्रेस का पुतले का दहन

रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले पर कांग्रेस की ओर से तथ्यहीन और भ्रामक राजनीति करने के आरोप में मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर जनभावनाओं को मुखर स्वर दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार ने इस जघन्य अपराध में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई, जो सुशासन और कानून के राज का प्रमाण है। वहीं कांग्रेस झूठ और अफवाहों के सहारे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उत्तराखंड की जनता जानती है कि न्याय के साथ कौन खड़ा है। भाजपा ने कहा कि सत्य और पीड़िता को न्याय दिलाना उनका संकल्प है, और कांग्रेस का दुष्प्रचार ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *