दबंगों पर मारपीट के बाद झोंका फायर, मुकदमा
रुद्रपुर। आपसी विवाद के चलते दबंगों ने युवक को घेर कर उससे मारपीट की। बाद में तमंचे से फायर दिया। किसी तरह युवक बाल बाल बचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला बरेली के थाना भोजपुरा यूपी निवासी अनीस पुत्र अली ने पुलिस को दी तहरीर दी । तहरीर में बताया कि बीते दिनो वह अपने दोस्त अशफाक के पास खेड़ा कॉलोनी जा रहा था।
तभी रास्ते में बजीर पुत्र कदीर निवासी खेड़ा काँलोनी और तीन अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उस पर तमन्चा से फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बचा। बाद में उससे मारपीट भी की। मौके पर भीड़ जमा होता देख वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीडि़त ने उक्त लोगों से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
पीडि़त के मुताबिक वजीर और एक अन्य व्यक्ति के उसे बार बार फोन आ रहे हैं जिसमें उसे गंदी गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
