कोहरे से परिवहन निगम की सेवा भी प्रभावित

ऋषिकेश। मैदानी क्षेत्र में बढ़ रहे कोहरे के कारण रेल सेवा ही नहीं बल्कि परिवहन निगम की सेवाओं पर भी इसका असर देखा जा रहा है। सड़क पर भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। परिवहन परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो से कानपुर, लखनऊ और रुपड़िया के लिए तीन सीधी बस सेवाएं नियमित संचालित होती हैं। इन तीनों की सेवाओं पर कोहरे का असर पड़ा है।
ऋषिकेश से नजीबाबाद के बीच स्थिति सामान्य है। लेकिन नजीबाबाद से आगे मुरादाबाद, बरेली आदि इलाके में घना कोहरा छा रहा है। इसका असर इन सेवाओं पर पड़ा है। ऋषिकेश डिपो के परिवहन अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि कानपुर, लखनऊ और रुपड़िया से ऋषिकेश आने वाली बस सेवाएं दो से तीन घंटे विलंब से पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *