भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को महा विष्णु यज्ञ का आयोजन

ऋषिकेश। भारत जोड़ो की यात्रा की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ने त्रिवेणीघाट पर महा विष्णु यज्ञ किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सर्वजन समान की विचारधारा और आपसी सद्भाव की भावना को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए छह महीने में 3600 किलोमीटर पैदल यात्रा का लक्ष्य निर्धारित किया है। कहा कि कांग्रेस के एक योद्धा के तौर पर राहुल गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला कहा कि भारत जोड़ो यात्रा किसी भी तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दांडी मार्च से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि दांडी मार्च से महात्मा गांधी ने अंग्रेजी की हुकूमत हिला दिया था। अब भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी देश को तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा देश और प्रदेश को जोड़ने का काम कर रहे हैं, वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पूरे देश भर में एक बार फिर सत्ता में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *