पंच पूजाओं के पहले दिन से गणेश की पूजाएं तथा शाम को गणेश के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा
• बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई।
• पंच पूजाओं के पहले दिन से गणेश की पूजाएं तथा शाम को गणेश के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
• 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
• अभी तक चारलाख अठासी हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड चार धाम।
• शीतकाल हेतु कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों क्रमश ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, मुखबा, खरसाली में परंपरागत रूप से शीतकालीन पूजाएं चल रही है।
• द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर को प्रात: शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
• परंपरागत रूप से 25 नवंबर को आयोजित होता है मद्महेश्वर मेला।
• ऋषिकेश चारधाम यात्रा बस टर्मिनल पर विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क अभी भी कार्यरत।
• यात्रियों हेतु कोविड जांच केद्र एवं चिकित्सा काउंटर भी कार्यरत।
