दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी

हल्द्वानी। देर रात चोरों ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और भारी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी मुस्तकीम की उजाला नगर नाले के पास राजा भाई किराना स्टोर के नाम से दुकान है। सामान्य दिनों की तरह बीती रात भी दुकान बंद थी। जब रविवार सुबह मुस्तकीम दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और गल्ले में रखी 60,000 रुपए की नकदी सहित अन्य सामान दुकान से गायब था। दुकानदार मुस्तकीम ने चोरी के संबंध में बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से सिगरेट की डिब्बी सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। साथ ही दुकान के पीछे बने चावल के गोदाम का भी चोरी ने ताला तोड़ा है। इस बाबत बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने कहा कि मामले के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *