बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद अता की गई जुम्मे की नमाज

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के शुक्रवार को 16 दिन हो गए हैं। इसके बाद अब जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे का नमाज अता की। जुम्मे की नमाज के दौरान जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्सेस तैनात की गयी थी।
सिटी हल्द्वानी ऋचा सिंह ने बताया सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात किये गये हैं। उन्होंने कहा कर्फ्यू हटने के बाद शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे का नमाज अता की। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने बताया बनभूलपुरा क्षेत्र के हालात सामान्य हो चुके हैं। दुकानें अब धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गई हैं। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हैं। उसके अलावा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अभी भी क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *