स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है पुलिस आए दिन मादक पदार्थ बेचने वालों को सलाखों के पीछे भेज रही है पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान हजारों रुपए की स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टी पी नगर चैकी प्रभारी सुशील जोशी, व बलवंत सिंह कंबोज बीती रात फायर स्टेशन के पास गश्त कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। जिसके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई पुलिस को उसने अपना नाम परवेज उर्फ चुहिया निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास बताया। जिसे वे महंगे दामों पर बेचता है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है मामू को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
