भीम आर्मी ने प्रदेश कार्यालय में फातिमा शेख की जयंती मनाई

हल्द्वानी। भीम आर्मी ने प्रदेश कार्यालय में प्रथम शिक्षिका मां सावित्री बाई फुले की सहयोगी फातिमा शेख की जयंती भीम आर्मी कार्यालय गोलछा कंपाउंड में ऋतिक कांत के नेतृत्व में मनाई गई। सरोजनी देवी ने फातिमा शेख के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय प्रयास की सराहना की। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज अहमद नैनीताल जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान बालकिशन  नगर अध्यक्ष विकास कुमार उपाध्यक्ष तस्लीम ख़ान आजाद समाज पार्टी  जिलाध्यक्ष सुलेमान मालिक  प्रमिला   इश्रतुल्ला सैफी आदि अनेकों भीम आर्मी कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी पदाधिकारियों ने  फातिमा शेख जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *