महानगर कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा
हल्द्वानी। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने मंगलवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुवे हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 9 महामंत्रीध्महासचिव, 24 सचिव सहित कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा की।
एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी अनुभव और जोश से भरपूर है। जिसका लाभ निकट भविष्य में कांग्रेस को मिलेगा।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुवे सभी को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष गिरीश तिवाड़ी, हरीश लाल वैध, आलोक शर्मा, मधुकर बनोला, मुर्तजा अली, विनोद कुमार (पिंनु), हाजी मोहम्मद नबी, हेमा पंत, त्रिलोचन मेलकानी व महासचिवध्महामंत्री कमलेश पांडे, राजू रावत, अनिल कन्नौजिया (एडवोकेट), भुवन आर्य, कौशलेंद्र भट्ट, अमित रावत, पुष्पा मेहता, चंपा चिलवाल, हाजी इस्लामुद्दीन व सचिव मनोहर सांगूड़ी (एडवोकेट), मोहम्मद शाहरुख वारसी, पूरन सिंह बिष्ट, नीरज नेगी, मोहम्मद अरमान खान, मोहम्मद जुबैर, बबलू बिष्ट, बृजेश कुमार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हाजी शाद अली, हेमन्त पंत, गजेंद्र सिंह सम्मल, जमील कुरैशी, धर्मवीर (एडवोकेट), तसकीन अहमद सप्पू, प्रदीप सिंह बिष्ट (सूरज), दानिश हुसैन (एडवोकेट), दीपा टम्टा, जया पाठक, कोमल जायसवाल (एडवोकेट), हेमन्त जोशी, प्रदीप सिंह बिष्ट, मनोज बोरा व कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार परगाई, मीडिया प्रभारी आशीष कुड़ई बने।
