ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का निवारण होगाः संजय गुप्ता

हरिद्वार। लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी सदैव गरीबों की आवाज सुनते आए हैं। ऐसे में वें माननीय मुख्यमंत्री से ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का निराकरण कराने का निवेदन करेंगे। इसके साथ ही शासन प्रशासन के लोगों से मिलकर ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा निश्चित तौर पर ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का निवारण होगा। पंचपुरी ई-रिक्शा महासंघ की बैठक भूपतवाला में आयोजित की गई। जिसमें में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया।
रविदत्त पप्पी को अध्यक्ष, नवीन अग्रवाल को महामंत्री चुना, राकेश लोहाट कोषाध्यक्ष, अशोक कश्यप उपाध्यक्ष, अभिषेक पं सचिव पवन अरोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। लक्सर के पूर्व संजय गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता को संरक्षक मनाया गया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि योग्य कर्मठ पदाधिकारियों का चयन किया गया है इससे निश्चित ही भाषण को मजबूती मिलेगी और ई रिक्शा चालकों को उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने संरक्षक चुने जाने पर सभी सदस्यों का अखबार जलाते हुए कहा कि वह ई रिक्शा चालकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुख दुख की घड़ी में साथ रहेंगे। संगठन के माध्यम से रिक्शा चालकों की सभी समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नवनिर्वाचित महामंत्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए पंचपुरी ई-रिक्शा महासंघ कटिबद्ध है। उन्होंने कहा शासन प्रशासन से वार्ता कर रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित कलर कोड एवं नए रूट प्लान का विरोध दर्ज कराया जाएगा जल्द ही इसके निस्तारण के लिए शासन प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि संरक्षक संजय गुप्ता से भी उम्मीद है कि वे जल्द ही ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए सरकार के साथ वार्ता कर नए रूट प्लान और कलर कोड को समाप्त कराएंगे। इस अवसर पर परमिंदर, राजीव, मनीष, योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जयपाल, घनश्याम, सुनील अग्रवाल, राजीव शर्मा, चरण सिंह राठौर, प्रीतम, भानु, राजेश, गौतम कुमार झा, पवन अरोड़ा, विष्णु, मनीष, राहुल, सतीश, धर्मेंद्र कश्यप आदि ई रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *