मेयर, विधायक ने सीवर लाइन का किया उद्घाटन
हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड 42 और वार्ड 40 की सोनिया बस्ती में मेयर अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पार्षद दीपिका बहादुर, पार्षद सोहेल कुरेशी और स्थानीय लोगों ने नारियल फोड़कर सीवर लाइन विकास कार्य का उद्घाटन किया। स्थानीय निवासी शहजाद फाइटर और मुनव्वर त्यागी ने बताया कि जब से कॉलोनी बनी है तब से सीवर लाइन नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सीवर लाइन का कार्य विधायक और पार्षद के सहयोग से पूरा हो रहा है। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस पार्षद अपने अपने वार्ड में विकास कार्य कर रहे हैं। जनहित कार्यों में कांग्रेस सदैव आगे रही है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में बहुत विकास कार्य हुए हैं। नगर निगम कर्मचारी दिन रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं। पार्षद दीपिका बहादुर और सोहेल कुरेशी ने कहा कि जनहित के कार्यों में कभी पीछे नहीं हटेंगे। जो वादे जनता से किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद इसरार अहमद, नईम कुरेशी, शहजाद, मुनव्वर त्यागी, सुनील कुमार, मकबूल कुरेशी, इमरान कुरेशी, शानू कुरेशी, अनीस कुरेशी, अरशद कुरेशी, तस्लीम कुरेशी, फरजाना, मेहरूनीशा, राजकूमार ठाकुर, चांद कुरेशी, मुन्ना कुरेशी, नदीम कुरेशी, अरशद प्रधान, मुबारक कुरेशी, शाहबाज कुरेशी, निसार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
