उत्तराखण्ड में धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल बेमिसालः शाह
हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार दौरे में सीएम धामी की जमकर तारीफ की. अपने संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कई बार सीएम धामी की तारीफों के पुल बांधे। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल ने उत्तराखण्ड में विकास का नया इतिहास लिखने का काम किया है। उत्तराखण्ड तेजी से विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है। विकास के मामले में उत्तराखण्ड जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जायेगा।
केंन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में धामी ने लगभग 10 हजार से ज्यादा अतिक्रमण उखाड़कर फेंक दिए हैं। उन्होंने देश में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, एक-एक को चुन-चुनकर हम भारत से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। अमित शाह ने यूसीसी का भी जिक्र अपने संबोधन में किया। जिसकी शुरूआत उत्तराखंड से की गई है। अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में बनाया गया नकल विरोधी कानून रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
इसके साथ ही अमित शाह ने रोजगार पर भी सीएम धामी के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि आज 1900 युवाओं को पुलिस आरक्षी के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि अगर आज कांग्रेस की सरकार होती, तो उन्हें यह नौकरी नहीं मिलती। उस समय ‘पर्ची’ और ‘खर्ची’ दोनों चलती थीं, अब रिश्वत नहीं देनी पड़ती है। अमित शाह ने हरिद्वार कुंभ की चर्चा भी अपने संबोधन में की। उन्होंने कहा कि आने वाला हरिद्वार कुंभ सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला होगा। हरिद्वार कुंभ पूरे भारत की शान है। अमित शाह ने कहा कि आज धामी सरकार के चार साल पूरा होने का मौका है, लेकिन इसके साथ ही आज भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किये हैं।
अमित शाह ने यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबको एक ही कानून से रहना होगा। यूसीसी ही जनसांख्यिकी अप्राकृतिक त्रुटि को दूर करने का काम करेगा।
अमित शाह ने सीएम धामी की जमकर की तारीफ
केन्द्रीय गृह मंत्री ने यूसीसी पर सीएम धामी को दी बधाई
हरिद्वार। उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से गाहे-बगाहे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं चल रही थीं। कभी विपक्ष ये दावा करता था, तो कभी पार्टी में ही सीएम के विरोधी ऐसी हवा बनाते थे। ऐसे में आम जनता में भी ये खबरें चर्चा का विषय बनती थीं। हालांकि समय-समय पर सीएम धामी ने खुद ऐसी अफवाहों का खंडन किया था। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे ने साफ कर दिया कि सीएम बदलने की चर्चाएं बे सिर पैर की थीं।
हरिद्वार में धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जो बॉन्डिंग दिखी, उसने विपक्ष और धामी के विरोधियों के माथे पर जरूर बल ला दिए होंगे। अमित शाह ने जमकर सीएम धामी की तारीफ की। सीएम धामी के किए कार्यों को सराहा।
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति हो रही है। पहले बिना रिश्वत नौकरी नहीं मिलती थी। अब बिना रिश्वत नौकरी मिल रही न पर्ची (सिफारिश) न खर्ची (रिश्वत) के नौकरी मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में भ्रष्टाचार के ढेरों आरोप लगे। दलित छात्रवृत्ति घोटाला हुआ। कमीशन एजेंटों से भरा सचिवालय होता था। धामी सरकार ने इन सब पर लगाम लगाई।
अमित शाह ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि धामी सरकार नकल विरोधी कानून लाई। विरोधी भी धामी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं। धामी यूसीसी लाए। एक ही कानून से सबको देश में रहना होगा। उत्तराखंड देश भर में यूससीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना। यूसीसी जनसांख्यिकी में अप्राकृतिक वृद्धि रोकने में मददगार होगी। इसके लिए मैं धामी जी को बधाई देना चाहता हूं।
शाह और धामी की दिखी शानदार बॉन्डिंग
अमित शाह के साथ सीएम धामी की जो बॉन्डिंग दिखी, वो उनके विरोधियों और विपक्ष को ये संदेश देने में सफल रही होंगी कि कोई जल्दी सीएम बदलने की चर्चा भी नहीं करेगा। बीजेपी हाईकमान में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी प्रमुख स्थान रखते हैं। ऐसे में अमित शाह द्वारा की गई सीएम धामी की तारीफ और सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 2027 के विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री के रूप में धामी की कुर्सी को मजबूती देगा, ऐसा राजनीतिक जानकारों का मानना है।
बीएनएस जैसे कानूनों को बेहतर ढंग से लागू करने में उत्तराखंड बना देश का नंबर 1 राज्य
आज शनिवार को ही एनसीआरबी ने उत्तराखंड को इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) 2.0 के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में देश में प्रथम स्थान दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम सीसीटीएनएस व आईसीजेएस प्रोग्रेस डैशबोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड ने 93.46 स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।
