चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया यज्ञ

देहरादून। अंबेडकर नगर मंडल राजपुर रोड विधानसभा द्वारा पंचायती मंदिर घंटाघर पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना हेतू एक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा हवन किया गया जिसमें उन्होंने अग्नि देव से प्रार्थना करी कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग हो और भारत ऐसा करने वाला पहला देश बने। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहरादून के प्रथम नागरिक सुनील उनियाल गामा,भाजपा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री अभिषेक नौडियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर, अंकुर जैन, डॉ० जीएन राव, दीपक जेठी, हिरदेश लूथरा, अनूप गोयल, गोपालपुरी, रईस अंसारी, शानू सभरवाल एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *