बंद रास्तों की वजह से ठप पड़ा पर्यटन व्यवसाय

विकासनगर। बंद रास्तों की वजह से पर्यटन व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ा। जिस कारण छावनी बाजार चकराता, लोखंडी, नागथात, टाइगर फाल समेत सभी पर्यटन स्थल सूने पड़े हैं। पर्यटन आधारित व्यवसाय होटल, रिसार्ट व होम स्टे खाली पड़े हुए हैं। पर्यटन पर आधारित व्यापारी खाली बैठे हैं।
होटल व्यवसायी कुंवर सिंह राणा, टीकाराम शाह, विवेक अग्रवाल, राहुल चांदना, अमित जोशी, विकास अग्रवाल, अनिल बिजलवान, चंदन रावत आदि का कहना है कि बंद मार्गों की वजह से पर्यटक नहीं आ रहे हैं। रिसार्ट व होम स्टे संचालक जयवीर चैहान, रघुवीर चैहान, नितेश असवाल, दिनेश चैहान, आशीष भट्ट, अनुपम तोमर, अजीत चैहान, पीयूष जोशी आदि का कहना है कि वर्षा होते ही अधिकांश मार्गों पर भूस्खलन होने लगता है।
कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड पहाड़ी से भूस्खलन नासूर बन गया है। बंद मार्गों की वजह से पर्यटन व्यवसाय चैपट हो गया है।
छावनी बाजार चकराता के व्यापार मंडल अध्यक्ष केसर सिंह चैहान, सचिव अमित अरोड़ा, नैन सिंह राणा, अशोक कुमार, प्रताप सिंह चैहान, रविंद्र चैहान, दर्शन बिष्ट, राजेंद्र राणा, सुभाष चैहान आदि का कहना है कि यहां का व्यवसाय सिर्फ पर्यटन पर ही निर्भर है। पर्यटकों के न आने से व्यापारी खाली बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *