राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सत्य, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि वे प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *