उत्तराखण्ड में उपलब्धियों भरा रहा धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार को अपने चार वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह 4 वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से भरा रहा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।
चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर धामी सरकार के चार साल बेमिसाल ट्रेंड करता रहा और यह हैशटैग लंबे समय तक नंबर 1 पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से रेखांकित किया।
सोशल मीडिया  पर प्रशांत कुमार ने लिखा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं को ऊर्जा उद्यमी बनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदेश में सृजित हो रहे। वहीं मुकुल ने लिखा कि ष्किसानों की आय बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारा है। कृषि, बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया गया। वर्षा सिंह ने लिखा कि धामी सरकार के 4 वर्षों में सुशासन और जनसेवा सर्वाेच्च प्राथमिकता रही। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णयों से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।ष् इसी प्रकार कई लोगों ने 4 साल पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *