ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने ली समाज सेवा की शपथ

देहरादून। देहरादून के महात्मा खुशी राम लाइब्रेरी में ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद द्वारा एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद के संस्थापक सदस्य राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ और करनपुर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी हरिप्रसाद मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शहर के प्रबुद्ध जनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। देहरादून में आज ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के बैनर तले समाज के दो प्रमुख पुरोधाओं को याद किया गया। 18 मार्च को आयोजित इस सभा में परिषद के संस्थापक सदस्य राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ और करनपुर चौक स्थित बड़ा मंदिर हनुमान के मुख्य पुजारी हरिप्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्माओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ का पूरा जीवन ब्राह्मण समाज के संगठन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा। उनके प्रयासों से ही परिषद ने मजबूती पाई। वहीं, पुजारी हरिप्रसाद मिश्रा के बारे में कहा गया कि उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व और सरल स्वभाव ने पूरे समाज को प्रेरित किया है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसपी पाठक, संगठन मंत्री आचार्य शशिकांत दुबे और डॉ. वी.डी. शर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनके अलावा विजय पाण्डेय, राजकुमार तिवारी, जीवन प्रकाश शुक्ला, सौरभ मिश्रा, डॉ. संतोष मिश्रा, विशाल मिश्रा, संजीव पाठक, अनिल मिश्रा और दिनेश्वर नाथ द्विवेदी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर परिषद के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *