तैनाती के बाद एसएसपी डोभाल की टीम का पहला हाफ एनकाउंटर, बदमाशों में खौफ

देहरादून। एसएसपी परमेन्द्र डोभाल की टीम ने बदमाशों, डकैतों, नशा तस्करों व हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई शुरू कर दी है। राजपुर थाने में पूर्व ब्रिगेडियर मकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हत्या हो गई थी। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी की टीम लगातार बदमाशों की घेरा बंदी कर रही थी। शुक्रवार की मध्य रात्रि राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्यारों को घेर लिया जिसके बाद हुई मुठभेंड में एक हत्यारें के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। यह हाफ एन्काउंटर एसएसपी परमेन्द्र डोभाल की जिले में तैनाती के बाद पहला एन्काउंटर है। जिससे बदमाशों के लिए एक चेतावनी भी है कि किसी भी अपराधी को पुलिस नहीं छोड़ेगी।
गत 30 मार्च को प्रातः जोहड़ी गांव मे हुई फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे पूर्व ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव थाना राजपुर देहरादून, उम्र 74 वर्ष को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद हत्यारों के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर तथ्य प्रकाश में आये कि फार्च्यूनर कार में सवार व्यक्ति कुठालगेट स्थित जैन-जेड बार में काम करते थे, जिनका 29 मार्च की रात्रि में उनके बार में आये स्कार्पियों सवार युवकों शान्तनु त्यागी, आदित्य चौधरी व काविश त्यागी व उसके अन्य साथियों के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते अगले दिन प्रातः दोनो पक्षों के आमने- सामने आने पर उनके मध्य वाहनों से पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें गोली लगने से मुकेश जोशी की मृत्यु हो गयी थी।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में घटना में स्कार्पियो सवार 3 अन्य आरोपियों शान्तनु त्यागी, काविश त्यागी व वैभव के नाम प्रकाश में आये थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों लगातार उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दे रही थी।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में बदमाश के पैर पर गोली लगी, मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस टीम को 1 पिस्टल तथा उसके अन्दर 2 खोखा कारतूस तथा 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुये। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शान्तनु त्यागी तथा घायल बदमाश ने अपना नाम काविश हुसैन त्यागी बताया गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनो आरोपी थाना राजपुर में पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे थे, आरोपियों ने पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज किया।
बदमाशों ने पुलिस पर किए 2 फायर
देहरादून। पुलिस के लगातार किये जा रहे प्रयासों से देर रात्रि राजपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान को दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल 2 आरोपियों शान्तनु त्यागी व काविश त्यागी के देहरादून वापस आने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर पुलिस टीम ने राजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान गुनियाल गांव के पास पैदल आ रहे 2 व्यक्तियों को, जो पुलिस की गाडी देखकर सड़क किनारे स्थित खाली प्लाट की ओर भागने का प्रयास कर रहे थे, का संदिग्धता के आधार पर पीछा करते हुए उनमे से एक व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया, दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास करने पर उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नीयत से 2 फायर किये गये।
पुलिस 7 आरोपियों को पहले भेज चुकी जेल
देहरादून। मामले के खुलासे के लिए एसएसपी के दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 7 आरोपियों रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार, मौ. अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ. सगीर, संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह, आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी,  आदेश गिरी, समीर चौधरी तथा मोहित अरोड़ा को पुलिस ने पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *