पासपोर्ट कार्यालय 27 मई से चलाएगा विशेष अभियान
देहरादून। बढती आवश्यकताओं को देख कर व आवेदकों की सुविधाओं की पूर्ति के लिए पासपोर्ट कार्यालय ने एक विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गतं स्थित सभी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्रों को आगामी प्रत्येक शनिवार 27.मई से अगले आदेश तक खोला जाता रहेगा। इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट यथाशीघ्र जारी किये जाएँगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदक विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करने के उपरांत आवेदन कर सकते है। ं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के क्षेत्राधिकार में 6 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र अल्मोड़ा, श्रीनगर, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर और रूड़की में स्थित हैं। इन सभी में विशेष अभियान जारी रहेगा।
