कांग्रेस पृष्ठभूमि से आने वाले नेताओं का बखूबी ख्याल रखा गयाः गोदियाल
देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार और तमाम कयासों के बाद धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। ऐसे में धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि धामी सरकार को बीते 4 साल से ज्यादा का समय बीत गया है, अब जाकर मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। ऐसे में नए मंत्रियों को बधाई। वहीं, धामी सरकार पर कटाक्ष भी किया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इन चार सालों में इस बात की प्रतीक्षा की जा रही थी कि मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जिस दिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वर्तमान कार्यकाल की शपथ ली थी, उसी दिन से मंत्रिमंडल की कुछ सीटों को रिक्त रखकर यह प्रतीक्षा कराई जा रही थी कि अब मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। अब 4 साल से ज्यादा का समय बीतने के बाद आज वो घड़ी आ गई, जब मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।
उन्होंने मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले सभी विधायकों को बधाई दी है, जिन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली है। गोदियाल का कहना है कि आज उन्हें ऐसे वक्त में मंत्री बनने का अवसर मिला है, जब उत्तराखंड इस बात की अपेक्षा कर रहा है कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
गणेश गोदियाल ने कटाक्ष किया कि वो मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद अदा करना चाहते हैं कि जिन्होंने कांग्रेस पृष्ठभूमि से आने वाले नेताओं का बखूबी ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि श्बीजेपी के मंत्रिमंडल में पहले से ही कांग्रेस पृष्ठभूमि के नेताओं का बहुमत रहा है और वर्तमान में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी इस बात का मुख्यमंत्री धामी ने पूरा ख्याल रखा है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद अदा करना चाहिए। साथ ही कहा कि श्धामी का स्पष्ट मानना है कि दूसरे दलों से आए नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए पूरा जीवन खपा दिया, उनके लिए यह संदेश है कि फिलहाल वो जिस काम को करते आ रहे हैं, उस काम को बदस्तूर जारी रखें
