जी 20 का नेतृत्व भारतवर्ष गर्व का विषयः आशा नौटियाल

देहरादून। जी 20 जैसे राष्ट्र गौरव के आयोजन में उत्तराखंड की भागीदारी होना गर्व का विषय है इस आयोजन को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कही। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में ह20 का नेतृत्व भारतवर्ष कर रहा है यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि भारत दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होने कहा कि भारत शक्तिशाली समूह जी 20 की अध्यक्षता करने जा रहा है।
यह प्रत्येक भारतवासी के लिए बहुत बड़ा अवसर साबित होगा। यह वैश्विक मंच भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाने की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत के लिए इस पायदान तक पहुंचने का सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा। इसके लिए हमारा देश एक कठोर दौर से गुजरा है, जिसमें कोविड जैसी वैश्विक महामारी भी सामने आई थी। याद हो कोविड काल में विश्व का ऐसा कोई देश नहीं था जिसके ऊपर उसका जरा भी असर न हुआ हो। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा मंडल स्तर पर नारी शक्ति के बीच इस महा आयोजन का जश्न मनाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को महिला कार्यकर्ता अपने अपने घरों के सामने रंगोली के रूप में ह20 का विशाल लोगों बनाएंगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, बाजार व पार्क में महिला समूह रंगोली बनाएंगे ताकि इस आयोजन की दृश्यता अधिक हो। श्रीमती आशा नौटियाल ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को जी 20की रंगोली के साथ इंडिया वेलकम्स ह20 की तख्तियां पोस्टर लेकर खड़ी होना है। साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज को भी धारण करना है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें सभी वर्गों से महिलाओं को आमंत्रित करना चाहिए और उनकी अधिक से अधिक उपस्थिति इस आयोजन के लिए सुनिश्चित हो सके यह प्रयास होना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया जाए। सभी महिलाएं अपनी स्थानीय पोशाक अवश्य पहनकर आएं साथ ही सोशल मीडिया में इस्तेमाल होने वाले इवेंट का रुटैग रुएमएम वेलकम जी 20 होगा। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के पास हनुमान मंदिर करनपुर मंडल में ज 20 स्वागत का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, मीडिया सह प्रभारी विजय लक्ष्मी, सुमन सिंह अरुणा लोचन, पूजा पंवार, तारा देवी, आशा श्रीवास्तव , अंजू, बीमा, लक्ष्मी, देविका रानी,नीलम, सुनीता गीता देवी आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *