पठान फिल्म के विरोध में हिन्दुवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। हिन्दूवादी संगठनों ने मॉल में पहुंच पठान फिल्म का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।, इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर रखे थे।
बुधवार को यहां हिन्दूवादी संगठन हरिद्वार बाईपास स्थित मॉल में पहुंचे और उन्होंने वहां पर पठान फिल्म का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।। , उनका कहना था कि ऐसी फिल्मों में अक्सर हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड किया जाता है।, उनका कहना है कि फिल्म में बहुस सारे ऐसे दृश्य है जिनसे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है और निर्माताओं को इन बातों पर ध्यान रखना चाहिए। वह पूरे प्रदेश में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे ताकि इस प्रकार की फिल्में जो हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, उन पर लगाम लगायी जा सके। प्रदर्शन करने वालों में राधा सेमवाल धोनी, ललित शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।,वहीं विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *